सोमवार सुबह से ही तीखी धूप के निकलने से लोग उमस से परेशान रहे। दोपहर
करीब दो बजे अचानक बादलाें के छा जाने से करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
इसके बावजूद उमस ने पीछा नहीं छोड़ा। शाम को भी बारिश हुई जिससे कुछ राहत
मिली।
तीन दिन से आसमान में बादलों के छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा।
सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप के निकलने से लोग उमस से परेशान नजर आए।
हालात यह रहे कि बिजली के पंखे कूलर की हवा भी बेकार साबित होने लगी।
दोपहर
तेज झमाझम बारिश होने से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिली। मगर उमस
के कम न होने से लोग परेशान रहे। तेज बारिश के कारण कोतवाली के पीछे व
जिला अस्पताल को जाने वाले मार्ग में जलभराव हो गया।
जिससे लोगों को
आवाजाही करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 10
एमएम बारिश रिकार्ड की गई।