फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी प्रधान को दबोचा

Fri, 24 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
छह दिन पूर्व रेलवे ड्यूटी से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए चाभीमैन की मौत के बाद ट्रकों में की गई तोड़फोड़ के मामले में नामजद आरोपी जलाला ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार प्रधान ने खुद को निर्दोष बताकर पुलिस पर दलित होने के कारण फंसाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 18 जून को यमुना साउथ बैंक से ड्यूटी कर लौट रहे रेलवे विभाग के चाभीमैन बड़ागांव निवासी शिवबदन पाल (40) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सुमेरपुर पत्यौरा मार्ग जाम करने के बाद ट्रकों में तोड़फोड़ कर चालकों को मारापीटा था। तब पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया था।

19 जून को थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान जलाला नयन सिंह सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जाम लगाने, बलवा करने, ट्रकों की तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर पत्यौरा चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान नयन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में ग्राम प्रधान जलाला ने बताया कि वह प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी का सदस्य है। वह निर्दोष है, लेकिन दलित होने के कारण पुलिस उत्पीड़न कर रही है। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें जलाला प्रधान की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है। कहा कि यदि वह निर्दोष है तो संघ की बैठक बुलाकर प्रधान को फंसाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें