नगर पालिका स्थित रैन बसेरा में बन रहे आधार कार्डो को लेकर नागरिको की
खासी भीड़ उमड़ रही है। आधार बनवाने के लिए दिए जा रहे आवेदन फार्म के नाम
पर की जा रही वसूली का नागरिको ने मंगलवार को विरोध करते हुए प्रदर्शन
किया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर फार्मो का वितरण कराया। तब कहीं जाकर लोग
शांत हुए।
आधार कार्ड बनवाने को लेकर अभी भी अधिकांश वंचित है। जनपद में
मात्र 20-25 फीसदी लोगों के ही आधार कार्ड बन सकें है। जबकि आधार बनाने के
लिए दस कंपनियों को लगाया गया है। मौजूदा समय में मात्र चार कंपनी ही आधार
बनाने का काम कर रही है। गौरतलब हो कि राशनकार्ड हो या बैंक खाता हर जगह
पर आधार को जरूरी कर दिया है।
यहीं वजह है कि जिस स्थान पर आधार कार्ड बनाए
जा रहे है। वहां पर नागरिको की खासी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि प्रशासन ने
जिला पंचायत परिसर व नगर पालिका के रैन बसेरा में वार्डो के आधार पर
बंटवारा कर लोगों के आधार बनवाने का निर्देश दिया गया। मगर कम स्थानों पर
आधार बनाए जाने से दूसरे स्थानों के भी लोग यहां पहुंच रहे है।
जिससे अफरा
तफरी का माहौल रहता है। मंगलवार की सुबह रैन बसेरा में लगे शिविर में
सैकड़ो की तादाद में नागरिको की भीड़ जमा थी। इसी बीच पुलिस अधीक्षक की कार
निकली। जिसे नागरिको ने रोक लिया था।
एसपी ने गाड़ी रोक कर बात सुनी और
उन्होंने कोतवाल पीके यादव को मौके पर बुलाया। जहां कोतवाल ने लोगों को
समझा बुझाकर मामला शंात कराया और नि:शुल्क आवेदन फार्म वितरित कराएं।