मंडल में हुई ओलावृष्टि व बारिश को लेकर सोमवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव कृषि शिक्षा अमित मोहन प्रसाद आए। वह बांदा और महोबा से होते हुए नुकसान का जायजा लेने इंगोहटा गांव पहुंचे। जहां जानकारी मिलते ही सैकड़ों किसान बर्बाद फसलों को लेकर खड़े हो गए। प्रमुख सचिव बर्बाद फसलों को देखने के लिए अपनी गाड़ी से नीचे ही नहीं उतरे।
जिससे आक्रोशित किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। लेकिन प्रमुख सचिव पूरा मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किसानों के बीच से निकल गए। जिससे किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया।