अमर उजाला ब्यूरो
पत्योरा। गांव में एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 30 हजार की क्षति का अनुमान है।
थानाक्षेत्र सुमेरपुर के ग्राम पत्योरा के कंचनपुरा मोहाल निवासी लक्ष्मी नरायन सोनकर ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे मकान से अचानक धुआं व गंध से जाग गई। आग की लपटे देख उसने शोर मचा दिया। शोर पर पड़ोसी जाग गए और पास में लगे सबमर्सिबल पंप को चालू कराकर आग पर काबू पाया। आग से खाने पीने का सामान व अनाज जल गया। पीड़ित ने बताया कि करीब 30 हजार की क्षति हुई है। आग लगने का कारण घर के ऊपर से निकली केबल में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। लेखपाल घनश्याम कमल ने बताया कि जानकारी मिली है, मौके पर जाकर जांच की जाएगी।