पत्योरा । सास और ननद बहू को मायके से विदा कराने गयी वहां पर दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। इस पर ननद ने यूपी 100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह समझौता केंद्र पर मामले को रखने की सलाह दी।
थानाक्षेत्र सुमेरपुर के पत्योरा के मजरा शिवरामपुर निवासी पिता कल्लू निषाद ने बताया कि पुत्री गोमती की शादी थानाक्षेत्र बिंदकी ग्राम गोकुलडेरा निवासी रवि कुमार पुत्र कुंवरलाल के साथ वर्ष 2013 में की थी। बेटी को सास सोमवती व उसकी पुत्री अनीता प्रताड़ित करती हैं। दामाद भी आए दिन शराब पीकर मारता पीटता है। बताया कि 11 माह से बेटी यहीं रह रही है। गोमती ने बताया कि सास व ननद उसके खिलाफ पति को भड़काती हैं। उसके दो बच्चे हैं। ससुराल लिखित समझौते के बाद ही जाएगी। वहीं सास सोमवती व ननद अनीता ने बताया कि माता पिता के बहकावे में आकर गलत आरोप लगा रही है।
बहू को मायके से ले जाने पर हुआ विवाद