कोंच (जालौन)। पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ शीशराम ने बताया मामला पारिवारिक विवाद का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
कैलिया थानाक्षेत्र के ग्राम भेंपता निवासी रघुवीर (48) पुत्र बसंतलाल ने पारिवारिक कलह के चलते गुरुवार की रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने अधेड़ को फांसी पर लटकता देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ शीशराम व थानाध्यक्ष लखन सिंह मौके पर पहुंचे और शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक रघुवीर घर में परचून की दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं जो बाहर पानी के बतासे का धंधा करते हैं।