फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी से घायल बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। एसडीएम सरीला की गाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए बालक की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। घटना की सूचना गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता व बहनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


विदोखर पुरई निवासी अनंतराम लखेरा का पुत्र अभय उर्फ शुभम (8) सोमवार दिन में करीब एक बजे अपने नलकूप के पास छानी इंगोहटा मार्ग किनारे खड़ा था। तभी नवीन गल्ला मंडी आ रहे एसडीएम सरीला की तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े अभय को जोरदार टक्कर मारते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में अभय घायल हो गया। वहीं कार के खड्ड में गिरने से एसडीएम सरीला जुबेर बेग, कार चालक हलकेश व गार्ड सुरेश कुमार को भी चोटें आईं और कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।

सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अभय की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र की मौत से मां माधुरी, पिता अनंतराम एवं बहन अनामिका व अंजलि का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने एसडीएम के कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। एसओ गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नवीन गल्ला मंडी जाते समय एसडीएम की गाड़ी की चपेट में आया था बालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें