फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। चोर दिन दहाड़े दो घरों का ताला तोड़कर हजारों की नगदी सहित जेवर व कीमती सामान उठा ले गए। गृहस्वामियों के घर पहुंचने पर घरों के ताले टूटे मिले। पीड़ितों ने थाना ललपुरा में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पौथिया निवासी कल्लू ने बताया शुक्रवार को वह खदान में मौरंग भरने गया था। उसकी पत्नी खेत में लाही काटने गई थी और बच्चे स्कूल गए थे। तभी चोर दोपहर में घर सूना पाकर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और बक्से का ताला तोड़कर तीन हजार नगदी सहित जेवर ले गए। वहीं पड़ोसी गांव निवासी देवरती पुत्री बरदानी ने बताया वह घर में ताला लगाकर हमीरपुर मजदूरी करने चली गई थी।

तभी चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और 12 हजार रुपये व जेवर आदि ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीते दो सप्ताह पूर्व गांव के राहुल जोशी की दुकान का ताला तोड़कर एक हजार रुपये व छंगा प्रजापति के यहां से चोर जेवर व मोबाइल चोर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें