राठ। कोतवाली के इटायल गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक पेटी शराब ले गए। बुधौलियाना निवासी विशाल पुत्र कृष्णदत्त भटनागर ने बताया इटायल गांव में उसकी अंग्रेजी शराब की दुकान है।
गांव का सेल्समैन सुशील दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे सुशील दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर शराब की 12 बोतलें और गोलक में रखे 750 रुपये ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो