फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर अवैध खनन की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड सरीला के कुपरा गांव के किसानों ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें नियमों विपरीत मौरंग खनन करने की शिकायत की है। कहा है कि वर्षों पुराने शमशान पर खनन रोकने व किसानों की जमीनों से बनाए गए रास्ते को बंद कराया जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुपरा गांव निवासी किसान नागेंद्र सिंह, देवकुंवर, भागवत प्रसाद, राम रघुवीर, मोतीराम पांडेय, विनोद कुमार, आत्माराम पांडेय, घनश्याम, शिवगोविंद, मुरलीधर, रामगोविंद सहित एक दर्जन किसानों ने मंडलायुक्त को भेजे ज्ञापन में बताया कि खसरा संख्या 636, 1250, 1283, 1459, 624 आदि में कुल 22 बीघे जमीन खनिज शर्तों का पट्टा धारक उल्लंघन कर रहे हैं। अन्य किसानों के खेतों से जबरिया रास्ता बनाया गया है। खंड संख्या 23/27, खंड संख्या 23/28 व 23/30 किसानों की भूमि से मशीनों के जरिए खनन करा रहे हैं। बेरी गांव में वन विभाग की जमीन पर हरे पेड़ों को काटकर रास्ता बनाने की शिकायत की है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों ने मंडलायुक्त से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त से खनन की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें