फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला ऊना के गांव ललड़ी की एक महिला ने नंगल नहर में कूद समाप्त की अपनी जीवन लीला,दो वर्ष पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने नंगल नहर में कूद जान दी
विज्ञापन

दिमागी तौर पर परेशान थी बेटी: पिता
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। जिला ऊना के गांव ललड़ी की एक महिला ने नंगल नहर में कूद जान दे दी। एक युवक ने महिला को बचाने का प्रयास किया। वह महिला को नहर से बाहर निकाला लाया। नहर पर ही प्राथमिक उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला को सुबह नहर के पुल पर बैठे देखा और अचानक उसने नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद सुमित निवासी राज नगर नहर में कूद गया और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंचे डा. इश्वर चंद्र सरदाना ने महिला का प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. सरदाना ने उसके पेट में भर गया पानी निकला। इसके बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका। मृतका रीना के पिता दौलत राम निवासी गांव ललड़ी जिला ऊना ने बताया उनकी बेटी की शादी एक वर्ष पहले लुधियाना में हुई थी। दिमागी तौर पर परेशान होने के कारण वह दो माह से अपने मायके घर ही रह रही थी। वीरवार की रात वह अपनी माता के साथ सो रही थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। पूरा परिवार उसे ढूंढने में लगा था। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली की नंगल नहर से एक महिला का शव मिला है तो वह मौके पर पहुंचे। शव उसकी बेटी का ही था। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें