मौदहा। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटखा व मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद है। इसके साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
नगर के मराठीपुरा निवासी रामानुज काफी अर्से से तंबाकू मिश्रित गुटखा बनाने का काम कर रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा ने दल बल के साथ रामानुज के घर पर छापा मारा।
यहां पुलिस को गुटखा बनाने वाली मशीन समेत भारी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटखा सामग्री बरामद कर रामानुज को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने इस की सूचना खाद्य निरीक्षक को दी है। जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से तंबाकू मिश्रित गुटखा बनाने का धंधा काफी अरसे से फलफूल रहा है। कोतवाली प्रभारी की इस कार्रवाई से इस धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।
दो बोरी गुटखा पकड़ा
सरीला। जलालपुर थाना पुलिस ने जलालपुर व धौहल गांव के बीच क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे दो बोरी प्रतिबंधित गुटखा पकड़ा है। थानाध्यक्ष शिवमूरत सिंह ने बताया कि वैभव गुप्ता निवासी कदौरा जनपद जालौन स्वयं का गुटका बनाकर बेचता है। जिसे दो बोरी गुटखा के साथ पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य निरीक्षक अधिकारी को सौंपा गया है।
गुटखा बना रहे युवक को पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो