मुस्करा। सराफा शोरूम से फरार हुए तीनों बदमाश भी आगरा के है। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व स्वॉट टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए तीनों बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।
चारथोक निवासी शिवकुमार सोनी की थाने से चंद कदम दूरी पर सराफा का शोरूम है। सोमवार रात करीब दो बजे बोलेरो सवार बदमाश गैस कटर से शोरूम का चैनल व शटर काटकर अंदर घुसे थे।
पड़ोसी दुकानदार हरगोविंद सोनी को आहट लगने पर यूपी 100 को सूचना दी। इसी बीच थानाध्यक्ष शिवमिलन पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घेराबंदी की।
तीन बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकले थे। जबकि तीन दबोचे गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के नाम उदयराज उर्फ बबलू, बलवीर व बंटू उर्फ राहुल निवासी आगरा हैं।
भागने वाले बदमाशों के नाम वीरभान पुत्र विद्याराम निषाद, वीरेंद्र पुत्र रघुवर निषाद व इंद्रजीत पुत्र विद्याराम निषाद निवासी पल्टुआपुर निबोहरा जिला आगरा हैं। फरार आरोपियों की नामों की शिनाख्त होने पर स्वॉट व थाने की पुलिस गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है।
पकड़े गए तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो