फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 62 नामांकन वापस

Fri, 20 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड परिसर में शुक्रवार को प्रधान पद के प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। 62 लोगों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। 509 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमाएंगे।
विज्ञापन


37 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड में ग्राम पंचायत भुजपुर में प्रधान पद पर महेंद्र यादव सहित 11 वार्ड सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद 36 ग्राम पंचायतों में चुनावी विगुल बजेगा। प्रधान पद के लिए 571 में 62 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापिस ले लिया। चुनाव अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत छानी, कंधौली, बिहूंनी खुर्द, कैमोखर से एक भी पर्चा वापस नहीं किया गया है।

जबकि शेष 32 ग्राम पंचायतों से प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के सबसे ज्यादा उम्मीदवार बिवांर में 36 हैं। जबकि गहरौली में 30, मसगांव में 28, मुस्करा में 24 और उमरी में 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


मुस्करा न्याय पंचायत की मिहुंना सीट प्रधान पद के लिए पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर प्रधान पद का चुनाव बहुत ही रोमांचक होने की संभावना है। क्योंकि इस सीट पर एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने पर अब चुनाव मैदान में मनप्यारे निषाद व वीरपाल राजपूत के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें