फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ भागी महिला को एमपी पुलिस ने कस्बे से किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। मप्र के एक गांव से पंद्रह दिन पहले प्रेमी के साथ गई महिला को मप्र पुलिस ने कस्बे के एक मोहल्ले से गिरफ्तार किया है। एमपी पुलिस महिला और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मप्र के जेरोन थाने के एएसआई संतोष सिंह ने बताया कि गांव निवासी महिला पिछले आठ दिसंबर को अपने प्रेमी महोबकंठ थाने के चमरखन्ना गांव निवासी प्रमोद के साथ भाग गई थी। महिला के मऊरानीपुर निवासी पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तबसे महिला की तलाश में जुटे थे। रविवार को एएसआई संतोष सिंह ने टीम के साथ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में एक घर में छापा मारकर महिला और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया। बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ उसकी बहन के घर में थी। महिला का कहना है कि उसकी शादी 6 साल पहले जेरा गांव में हुई थी। बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी जेठानी से उसका आए दिन झगड़ा होता था, जिससे वह परेशान रहती थी। बताया कि उसे प्रमोद नाम के युवक से प्रेम हो जाने पर वह भागी थी। बताया कि उसके प्रेमी का बच्चा उसके पेट में पल रहा है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहेगी। वहीं महिला के पिता का कहा कि आरोपी प्रमोद ने उसकी पुत्री पर तंत्र मंत्र कराकर अपने वश में कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें