मुस्करा। कस्बा निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बा मुस्करा निवासी सत्तीदीन राजपूत के पुत्र रवि (22) की शादी पिछले मई में ग्राम गोरहारी (चरखारी) में हुई थी।
रवि पिछले दो दिन पहले ससुराल से घर मुस्करा आया था। शनिवार रात अपने घर में पंखे में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगा ली। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मायके में पति की मौत की खबर सुन पत्नी राजकुमारी बहदवास हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ए के सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। रविवार सुबह सूचना मिलने पर दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
अमर उजाला ब्यूरो