फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, एक करोड़ की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबट्र्सगंज नगर के मेन चौक के समीप स्थित झुनझुन वाला जनरल स्टोर की दुकान में रविवार की भोर चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, एसडीएम, सीओ ने दमकल के वाहनों से आग को बुझाया। राबर्ट्र्संगंज के मेन चौक निवासी आशुतोष झुनझुन वाला की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की रात करीब दस बजे आशुतोष दुकान को बंद कर दूसरे मंजिल पर सोने के लिए चले गए। भोर करीब चार बजे बिजली के तारों में हुई शार्टसर्किट से दुकान में आग लग गई। भोर चार बजे एक रिक्सा चालक ने दुकान से धुंआ उठता देख शोर मचाना शुरू किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वे लोग दुकानदार को जगाने के लिए आवाज लगाने लगे। लेकिन दुकानदार और उसके घर के अन्य सदस्यों की नींद नहीं खुली। एक युवक ने मोबाइल से आशुतोष को दुकान में आग लगने की सूचना दी। दुकानदार ने अपने कमरे का दरवाजा खोला तो चारों तरफ धुंआ ही धुंआ था। वह सपरिवार दूसरे मंजिल से किसी तरह नीचे उतर कर मकान के बाहर निकला। कुछ ही देर में दुकान के अंदर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम शादाब असलम, सीओ विवेकानंद तिवारी दमकल के साथ मौके पर पहुंच कर आग को बुझवाने में जुट गए। मौके पर मौजूद लोग भी डिब्बा-बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तब तक आग प्रथम तल पर बने गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। करीब सवा दो घंटे कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। आशुतोष ने बताया कि उसके पिता विनोद दिल्ली गए हुए थे। इसलिए आग से कितने का सामान जला है, इसका सही आकलन नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि दुकानदार ने आग से एक करोड़ से अधिक क्षति होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें