फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न की तो उठाकर ले जाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। शादी नहीं की तो उठाकर ले जाऊंगा। दबंग की इस धमकी से छात्रा भयभीत है। छात्रा का आरोप यह कि गांव का यह युवक उसको परेशान कर रहा है। सुमेरपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज न कर शांतिभंग में उसका चालान किया। पीड़िता ने सोमवार को एएसपी से गुहार लगाई है।


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने एएसपी लालसाहब यादव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह छतरपुर से पढ़ाई कर रही है। जब भी वह कस्बे में अपने घर आती है तो मोहल्ले का साकिर उसका रास्ता रोक उससे अभद्रता करता है। युवक ने उससे अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और शादी करने को कहा। उसने मना कर दिया तो युवक ने उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी है। नौ जनवरी की दोपहर करीब दो बजे सरकारी अस्पताल के युवक ने पीछे से उसका दुपट्टा खींचा और उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला। तहरीर सुमेरपुर थाने में दी तो पुलिस आरोपी को पकड़ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उसके खिलाफ सिर्फ शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। वह लगातार उसका उत्पीड़न कर रहा है। बताया कि युवक द्वारा दी धमकी से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। एएसपी ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष अवनेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में मामला गलत पाया गया है। युवती द्वारा गलत आरोप लगाए गए हैं।

भयभीत छात्रा ने एएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें