फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के जूनियर ड्रॉफ्टमैन के खाते से उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में एक हफ्ते में एटीएम से ठगी का चौथा मुकदमा दर्ज हो गया है। जिला में रोज कोई न कोई बैंक उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहा है। हमीरपुर पुलिस ने अब लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी राजकुमार पराशर पुत्र ज्वाला सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। हमीरपुर लोनिवि में कार्यरत यह कर्मचारी गांव अनस्वाई, डाकघर घरवासड़ा, तहसील सरकाघाट जिला मंडी का रहने वाला है।
पीड़ित ने बताया कि वह लोनिवि में जूनियर ड्रॉफ्टसमैन के पद पर सेवारत है। गत दिवस उसे मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि वह बैंक अधिकारी और आपका खाते और एटीएम को आधार नंबर से लिंक करना है। जब शाम को खाता चेक किया तो उससे 49,508 रुपये निकल चुके थे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है तथा मोबाइल फोन पर आई कॉल के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में जिला के समस्त लोगों से कुछ दिन पहले अपील भी की थी कि मोबाइल नंबर पर फोन कॉल करने वाले किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते के बारे में कोई जानकारी न दें। बावजूद जिला में लगातार चार मामले अभी तक ठगी के दर्ज हो चुके हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन दिन लगातार तीन केस दर्ज
जिला पुलिस ने इससे पहले तीन दिन लगातार एक-एक कर तीन मुकदमे ठगी के दर्ज किए हैं। पहले 6 सितंबर को पुलिस थाना बड़सर में सवा लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद 7 सितंबर को बड़सर थाना में ही 48 हजार बैंक खाते से निकालने का केस दर्ज हुआ और उसके बाद 8 सितंबर को पुलिस थाना हमीरपुर में आशा शर्मा ने 91 हजार रुपये बैंक खाते से उड़ाने का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें