फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से लूटे गए 6 ट्रैक्टर बरामद

Sun, 07 Jun 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मप्र में ट्रैक्टर चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का चिकासी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चिकासी क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मारकर चोरी के ठह ट्रैक्टर और तीन ट्रालियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


चिकासी थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने बिरहट गांव के बीरेंद्र राजपूत वैद्य के घर छापा मारा। जहां पुलिस ने 4 ट्रैक्टर और ट्राली बरामद की।

उसके बाद पुलिस ने इछौरा गांव के भगत सिंह और बिलगांव के किशनलाल निषाद के घर पर छापा मारकर 1-1 ट्रैक्टर बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि  एमपी में आरोपी ट्रैक्टर की लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


बरामद ट्रैक्टरों को पांच महीने पहले लूटा गया था। बताया कि बीरेंद्र के पुत्र स्वामीदीन को हिरासत में ले लिया गया है। जो ट्रैक्टर बेचने की दलाली करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें