फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर कोतवाली से चकमा देकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। कस्बे के तकिया मोहल्ला निवासी एक शातिर चोर को तमंचा के साथ पुलिस ने पकड़ा। बुधवार सुबह आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस पार्टियां जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

कस्बे के तकिया कपरिया मोहल्ला निवासी सलमान एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को स्टेशन मार्ग पर घेरकर पकड़ लिया। जिसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया। लेकिन बुधवार की सुबह जब उसके चालान किए जाने की तैयारी में पुलिस जुटी थी। तभी लघुशंका के बहाने वह बाहर निकला और आंख झपकते ही भीड़भाड़ के बीच से भाग निकला। जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसका पीछा कर घेराबंदी भी की। लेकिन तब तक वह पुलिस की नजरों से ओझल हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक का चालान करने की तैयारी हो रही थी। उस समय कोतवाली में लोगों की खासी भीड़ भाड़ थी। तभी वह लघुशंका करने के बहाने भाग निकला और संतरी को चकमा देकर भीड़ भाड़ के बीच से निकल भागा। उन्होंने दावा किया है कि शीघ्र ही उसको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

शातिर चोर कोतवाली से चकमा देकर भागा
-तमंचा के साथ पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें