फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले के आरोपियों को एक वर्ष बाद भी नहीं गिरफ्तार सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हमीरपुर। गैंगरेप मामले में एक वर्ष से फरार आरोपियों को राठ कोतवाली पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सके है। आरोपियों ने युवती को बदनाम करने की नियत से उसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। पीड़ित युवती ने एसपी से गुहार लगा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

जरिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि पिछले एक वर्ष पूर्व आरोपी मुइनुद्दीन पुत्र याकूब अंसारी निवासी छोटी जुलेहटी राठ व वीर सिंह निवासी इटैलियाराजा थाना जरिया के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म कर धमकाने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। बताया आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर दिया है। राजीनामा करने का दबाव बनाकर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। राठ प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। अब यह मामला पुन: उनके पास विवेचना को आया है। बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई न्यायालय से कराई जा चुकी है। कहा कि आरोपी गिरफ्तार न होने पर जल्द ही आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपियों को एक वर्ष बाद भी नहीं गिरफ्तार सकी पुलिस
वीडियो का सोशल मीडिया में वायरल करने से युवती आहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें