फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम की पिटाई में तीन भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज डिपो में एआरएम की पिटाई के मामले में बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) संजीव कुमार व सेवा प्रबंधक (एसएम) धंजीराम शुक्रवार देर शाम साढ़े छह बजे शहर पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे मामले की एआरएम से जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद स्टाफ से वार्ता कर डीएम से भी मुलाकात की। वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। एआरएम ने डीएम को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मालूम हो कि एआरएम सुहेल अहमद की कार्रवाई से ज्यादातर कर्मचारी खुन्नस खाए हैं। कार्रवाई से नाराज संविदा चालकों व परिचालकों ने अपनी पत्नियों को आगे कर शुक्रवार को डिपो परिसर में एआरएम को निशाना बनाते हुए लाठी व डंडों से पीटा था।
विज्ञापन


मामले में एआरएम ने चालक गयाशुद्दीन उसकी पत्नी नफीसा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शमीउर्ररहमान, परिचालक धीरज गुप्ता उसकी पत्नी (राठ डिपो की परिचालक) तृप्ति गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, अमित व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने शुक्रवार को ही धीरज गुप्ता, गयाशुद्दीन व सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि तीनों को शनिवार जेल भेज दिया गया।

दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई
आरएम संजीव कुमार ने घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा किसी भी समस्या को निचले स्तर का अधिकारी अगर नहीं सुनता है तो उनसे या उच्च अधिकारियों से कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। मारपीट करने वाले चालकों व परिचालकों पर विभागीय कार्रवाई के लिए अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं। कहा दो कर्मी राठ डिपो के हैं वहां से अभिलेख मंगाए गए हैं।

20 घंटे खड़ी रही राठ डिपो की बस
राठ डिपो का परिचालक धीरज गुप्ता बस लेकर आया, उसकी परिचालक पत्नी तृप्ति गुप्ता भी आई थी। यह दोनों मुकदमे में नामजद आरोपी हैं। घटना के बाद पुलिस परिचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जिससे राठ डिपो की बस परिचालक विहीन होने पर रात भर डिपो में खड़ी रही। प्रभारी एआरएम राठ डिपो राजेंद्र सिंह ने बताया शनिवार को सुबह राठ से दूसरा परिचालक शहर भेजा गया। तब बस अपने गंतव्य को जा सकी। बताया परिचालक तृप्ति गुप्ता शुक्रवार को अनुपस्थित थी।

एआरएम पर छेड़खानी की रिपोर्ट
मुकदमे में एक नामजद आरोपी की पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह कानपुर जाने के लिए डिपो के पूछताछ केंद्र गई। जहां कोई मौजूद नहीं था। तब वह एआरएम से बस की जानकारी करने लगी, जहां उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। इस बारे में कोतवाल एके सिंह ने बताया मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बांदा से आए आरएम व एसएम ने एआरएम व स्टाफ से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें