फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का शव फांसी पर मिला लटका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। जनपद जालौन के थाना गोहन में पेड़ से लटके मिले पुत्र के शव के मामले में पिता ने जनपद औरैया निवासी ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली के टोला गांव निवासी वृद्ध ने तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल दूसरे जनपद का बताकर टरका दिया।


टोला निवासी रतीराम पुत्र मैयादीन ने बताया कि उसने अपने पुत्र संतोष की शादी 14 महीने पहले औरैया जिले के जसंदपुर गांव निवासी अजीता पुत्री पप्पू से की थी। बताया कि करीब दस दिन पहले उसकी ससुराल से फोन आया कि उसकी पत्नी को बच्चा होना है, जिसे लेकर वे लोग सैफई जा रहे हैं। बताया कि उसका पुत्र 20 हजार रुपये लेकर ससुराल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के पप्पू, खिलौना, शिवरतन आदि ने उसके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर जिला जालौन के सहाव थाना गोहन में एक पेड़ पर लटका दिया और फरार हो गए। 24 अगस्त को उसके साढू सुरजन निवासी चितौरी थाना माधौगढ़ ने उसे सूचना दी। बताया कि तब वह उरई पहुंचा और अपने बेटे के शव की शिनाख्त की। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित को दूसरे जनपद की घटना का हवाला देते हुए उसे टरका दिया।

-पिता ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें