उप्र सरकार की लैपटॉप वितरण योजना के तहत नवीन
कलेक्ट्रेट सभागार में 40 छात्रों को लैपटॉप बांटे गए। इस अवसर पर सदर
विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि शिक्षा ऐसी चीज है जितना पढ़ोगे, उतनी ही
तरक्की होगी। जिसमें हाईस्कूल के 10-10 छात्र-छात्राएं तथा इंटर की 7
छात्राएं एवं 13 छात्र लाभान्वित हुए।
शुक्रवार को नवीन कलेक्ट्रेट
सभागार में आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने
कहा कि सपा सरकार ने छात्रों का उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए लैपटॉप वितरण
योजना संचालित की है।
जिससे लैपटॉप का सही सदुपयोग कर छात्र-छात्राएं
प्रदेश, देश व समाज के विकास में सहयोग करें। जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने
कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं लैपटॉप का सही उपयोग कर अपना भविष्य उज्ज्वल
बनाएं।
छात्र-छात्राओं के सवालों के डीएम ने जवाब दिए। इस मौके पर
आईसीएससीसी तथा सीबीएसई के हाईस्कूल 20, इंटरमीडिएट के 20 कुल 40 छात्र
छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
जिसमें हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल
राठ के हाईस्कूल के 13 व इंटर के 13, महर्षि विद्या मंदिर कुछेछा
हाईस्कूल के 7 व इंटर के 3 छात्र तथा जवाहर नवोदय विद्यालय राठ इंटर के 4
छात्र/छात्राएं लाभान्वित हुए।
इस दौरान सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह, बीएसए
डा.इंद्रजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय आदि अधिकारी
मौजूद रहे।