फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करी चोर ॉ पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बकरियां चोरी करने के दौरान एक युवक का मोबाइल गिर गया। कुछ देर बाद वह मोबाइल उठाने पशुबाड़ा गया। तो बकरी मालिक व अन्य पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली के मेरापुर निवासी विजय ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे उसके घर के बाहर बंधी तीन बकरियों को चोर चुरा ले गए। वाहन की आवाज सुन पड़ोसी वृद्घा चुक्खी को इसकी भनक लग गई।

जिस पर उसने विजय को आवाज देकर बुलाया मगर तब तक चोर जा चुके थे। विजय के आने पर वह पशुबाड़ा गया जहां तीन बकरियां लापता थीं। यही पर उसे एक मोबाइल पड़ा मिला।
विज्ञापन


जिस पर विजय व अन्य लोग सतर्क होकर बैठ गए। कुछ देर चोर अमित अपना मोबाइल लेने पशुबाड़ा पहुंचा जहां उसे दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस अमित से पूछताछ में जुटी है। मेरापुर के रामसखी, शिवनाथी, पप्पू, बउवा व अन्य ने बताया कि उनकी भी बकरियां चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आशंका जताई कि इसी चोर के जरिए बकरियां ले जाई गई हैं। कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें