फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्वी से लदी ट्राली में रस्सा बांधते ट्राली पलटी, युवक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ज्वार से लदी ट्राली में रस्सा बांधते समय पलट गई। जिससे रस्सा बांध रहा युवक उसमें दब गया। घटना देख ट्रैक्टर चालक भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों व परिजनों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के ददरी गांव निवासी रामसेवक ने बताया कि उसका पुत्र हरिश्चंद्र निषाद (35) सोमवार की शाम करीब पांच बजे घर से खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी राजबहादुर जो ट्रैक्टर-ट्राली में ज्वार लादे खड़ा था। राजबहादुर ने हरिश्चंद्र से कहा कि ट्राली के पीछे रस्सी ढीली हो गई है उसे जरा बांध दो।

इस पर हरिश्चंद्र अन्य लोगों के साथ रस्सी खींचकर बांधने लगे तभी ट्राली पीछे की ओर जाकर पलट गई जिसमे हरिश्चंद्र ट्राली के नीचे दब गया। मौजूद लोग भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्राली में दबे हरिश्चंद्र को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे दो पुत्र रवि, संदीप, पुत्री रवीना व पत्नी को छोड़ गया है। कोतवाल केके पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें