फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की पिटाई करने वाला दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। चोरी के मामले में एक बच्चे से पूछताछ के दौरान यातायात पुलिस के दरोगा ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एएसपी ने दरोगा को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के दारोगा अशफाक हुसैन रोजाना की तरह शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे किनारे स्थित कांशीराम कालोनी तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी कांशीराम कालोनी निवासी रामबाबू सोनकर अपनी पत्नी के साथ अपने दस वर्षीय पुत्र सचिन को लेकर दारोगा के पास आए।

कहा कि यह घर से चोरी कर जेवर किसी को दे आया है। इससे सख्ती से पूछताछ करें शायद यह बता दे। इस पर दारोगा ने बच्चे के दोनों हाथों को रस्सी से बांधकर उसे एक बाइक पर बिठाया और फिर छड़ी से उसकी जमकर पिटाई की। सरेआम हो रही पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और रविवार की सुबह उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिटाई के वायरल वीडियो मामले में उन्होंने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि मामले की जांच सीओ सदर अनुराग सिंह को सौंप रिपोर्ट मांगी है।

कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि रविवार को वीडियो वायरल होने की जांच उन्होंने की और इसकी रिपोर्ट एएसपी को सौंपी है। बताया कि बच्चे के माता पिता ने बच्चे के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर पहले उसकी घर में पिटाई की। मगर कुछ न बताने पर दंपति उसे पुलिस के पास ले गए थे।
विज्ञापन


पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने की कार्रवाई
एएसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें