फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन बीते कटे सिर को बरामद नहीं कर सकी कोतवाली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन बाद भी नहीं मिला विक्रम का सिर
विज्ञापन


राठ। बीस दिन बीतने के बाद भी पुलिस कटे शव को बरामद नहीं कर सकी है। जिससे युवक की हत्या का रहस्य नहीं खुल रहा है। सिर बरामदगी के साथ हत्या का खुलासा न होने से परिजनों में खासी नाराजगी है।

कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मेवालाल अहिरवार का 25 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह पिछले 22 अक्तूबर की शाम गायब हो गया था। पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


28 अक्तूबर की शाम धमना रोड पर चौपरा मंदिर के निकट नाले से विक्रम सिंह का शव मिला था शव की पहचान उसके पिता ने की थी। शव को खोजने के दौरान पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूर मृतक का पेंट, एक चाकू और जमीन पर खून पड़ा मिला था। लेकिन युवक का सिर नहीं मिल सका।
विज्ञापन


बतादें कि परिजनों द्वारा हंगामा काटने पर पुलिस ने आश्वासन देकर जल्द से सिर कटे शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया था। इस घटना के 20 दिन गुजरने के बाद भी पुलिस मृतक युवक के सिर को नहीं खोज पाई है। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश टीमें लगातार कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें