फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में फांसी पर लटका युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कस्बे में एक खंडहर में सोमवार रात युवक का शव फांसी पर लटका देख मोहल्ले में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन


पहले तो पुलिस जांच कर लौट गई। बाद में मामला बिगड़ते देख पुलिस फिर आई और शव को फांसी से उतार उसकी शिनाख्त कराई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

नगर के मलिकुआं चौराहा, नई बस्ती में पीर मोहम्मद का घर है। उनके यहां न रहने से मकान खंडहर में तब्दील हो गया है। सोमवार रात इसी घर से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने खंडहर में किसी जानवर के मरे पड़े होने की आशंका से झांका तो वहां छप्पर में रस्सी के सहारे युवक का शव लटका देखा।
विज्ञापन


यह बात फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस आई, मगर दोबारा आने की बात कहकर तुरंत लौट गई। जब विरोध बढ़ा तो पुलिस फिर आई और शव को फांसी से उतारा।

उसकी शिनाख्त जान मोहम्मद (22) पुत्र पीर मोहम्मद निवासी उपरौस के रूप में हुई। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवक चार भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन


वह खेती का काम देखता था। भाई बबलू ने बताया जान मोहम्मद शनिवार दोपहर घर से निकला था। तबसे उसका कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
कई दिन पुराना शव होने से दुर्गंध फैलने पर हुई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें