फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण लेकर मुकरा व्यक्ति, हस्ताक्षर के नमूने से फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

हमीरपुर।
सहकारी सभा से ऋण लेकर मुकरने वाले ऋणधारक का झूठ फोरेंसिक साइंस विभाग ने पकड़ लिया है। हस्ताक्षर के लिए नमूने फोरेंसिक साइंस लैब में सही पाए गए हैं। फोरेंसिक साइंस विभाग धर्मशाला ने इस पर मुहर लगा दी है कि सभा से लोन लेने वाले ऋणधारक और लोन से मुकरने वाले व्यक्ति की लिखावट लोन एग्रीमेंट पर किए हस्ताक्षर से पूरी तरह मेल खाते हैं। इससे पहले ऋणधारक सभा से 70 हजार का लोन लेकर मुकर गया था। लोन की किस्त भरने से मुकरने का यह नया मामला कैडहरू कृषि सहकारी सभा का है। 2013 में सहकारी सभा से गाहलियां गांव के एक व्यक्ति ने एफडी को गिरवी रखकर 70 हजार का ऋण लिया था। ऋण लेने के बाद व्यक्ति ने सोसायटी में एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया। सोसायटी ने ऋणधारक को कई बार लोन भुगतान के लिए नोटिस थमाया लेकिन ऋणधारक ने सोसायटी को यह कहकर भुगतान करने से मना कर दिया कि उसने तो सभा से कोई ऋण ही नहीं लिया। सभा सचिव ने कहा कि लोन एग्रीमेंट पर आपके हस्ताक्षर हैं तो ऋणधारक ने कहा कि वह उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। इस पर सहकारी सभाएं हमीरपुर के पास मामला पहुंचा। जिला ऑडिट ऑफिसर नरेंद्र शर्मा ने मामले को फोरेंसिक साइंस विभाग को सौंप दिया। फोरेंसिक साइंस विभाग ने लिखावट के नमूने लेकर लैब को भेजे जिसमें पाया गया कि लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर उसी व्यक्ति के हैं।
दो सोसायटियां पहले ही चर्चा में
हमीरपुर में आए दिन सहकारी सभाओं में गड़बड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले बल्यूट कृषि सहकारी सभा में लाखों के गबन का मामला और पंधेड़ कृषि सहकारी सभा में ऋण आवंटन की गड़बड़ी का मामला चर्चा में रहा है। अब कैडहरू कृषि सहकारी सभा में ऋण आवंटन का मामल चर्चा में है। सहकारी सभाएं विभाग ने रिकॉड समय में मामले को सुलझाकर डिफाल्टरों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ऑडिट ऑफिसर नरेंद्र शर्मा ने कहा कि फोरेंसिक साइंस विभाग की पुष्टि के बाद ऋणधारक को नोटिस भेज दिया है। अगर ऋण नहीं चुकाया तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें