फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़े सरकारी बस के शीशे, चालक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत मझोग सुल्तानी में शरारती तत्वों ने निगम की बस के शीशे तोड़ दिए। इससे बस का करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। निगम प्रबंधन ने बस चालक को बिना सूचना बस को घर ले जाने के पर सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को कक्कड़ से फरीदाबाद रूट पर जाने वाली बस कक्कड़ में खराब हो गई। चालक ने इसकी सूचना हमीरपुर डिपो में दी। इसके चलते डिपो से निर्धारित रूट पर दूसरी बस को भेज दिया गया जबकि खराब बस को ठीक करने के लिए मैकेनिक कक्कड़ भेजे गए। रात के बस मैकेनिक ने बस को ठीक कर दिया। बस के ठीक होने के बाद बस चालक बिना प्रबंधक की अनुमति या सूचना के बस को अपने घर मझोग सुल्तानी ले गया। यहां चालक योगराज ने बस को सड़क किनारे पार्क कर दिया। रात के समय शरारती तत्वों में बस की करीब एक दर्जन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सुबह चालक बस के पास गया तो उसने बस की खिड़कियों के शीशे टूटे देखे। इसकी सूचना उसने पुलिस थाना और निगम प्रबंधन को दी। पुलिस ने बस चालक की शिकायत दर्ज कर ली है। निगम प्रबंधन ने चालक पर कार्रवाई करते हुए इसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

आरएम अनूप राणा का कहना है कि चालक को बिना अनुमति बस को घर ले जाने पर चालक को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने माना कि बस के शीशे टूटने से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें