फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने किराना दुकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित गुटखा बेचने वाले किराना दुकानदारों के यहां छापा मारा। टीम ने भारी मात्रा में नकली और तंबाकू मिश्रित गुटखा बरामद किया। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी और बरामद गुटखा को आग के हवाले कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा टीम ने मिठाई की दुकान पर पहुंच लडडू का सैंपल भरा।


शनिवार की दोपहर अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, सुरेश कुमार व चद्रकांत बाजपेई की टीम ने स्टेट बैंक तिराहे के पास तंबाकू मिश्रित गुटखा बेच रहे किराना दुकानदार अशोक गुप्ता, जवाहर, प्रदीप गुप्ता, जयहिंद और बाराखंबा स्थित रामसनेही की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दुकान से बड़ी तादाद में विराट, श्रीमावा गोल्ड, 300 सहित विभिन्न नामों से बिक रहे तंबाकू मिश्रित गुटखा की थैलियां बरामद कीं। टीम प्रभारी ने बरामद गुटखा में आग लगवाकर जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्रभारी ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अगर नकली और तंबाकू मिश्रित गुटखा बेचा तो कार्रवाई की जाएगी। टीम ने बाराखंबा पर अवधेश खरे की दुकान पर पहुंच लडडू का सैंपल लिया। प्रीतम चौराहे पर स्थित रविंद्र ब्रदर्स की दुकान पर अमूल्य आइसक्रीम को चेक किया।

-पांच दुकानों से भारी मात्रा में तंबाकू मिश्रित गुटखा बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें