फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गांव लौट रहा मजदूर हुआ जहर खुरानी गिरोह का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। प्रयागराज से मजदूरी कर लौट रहे एक मजदूर रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। गिरोह के सदस्य मजदूर की जेब में पड़े आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट कर ले गए।
विज्ञापन

सरीला कस्बे के गुरुदेव मोहल्ला निवासी पन्नालाल आर्य (50) पुत्र सुखिया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जनवरी माह में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में मजदूरी करने गया था। सोमवार को वह प्रयागराज से ट्रेन में बैठा और कानपुर पहुंचा। मंगलवार की सुबह जब रोडवेज स्टैंड पर बस पहुंची तो परिचालक ने अधेड़ को बेहोशी की हालत में सीट पर पड़ा देखा। पन्नालाल के भाई ने बताया कि जहर खुरानी गिरोह के लोग उसके भाई की जेब से आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट कर ले गए हैं। अधेड़ की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया है। चिकित्सक डा.आरपी वर्मा ने बताया कि अधेड़ के शरीर में नशीले पदार्थ की मात्रा अधिक थी, जिसके चलते उसे पूरी तरह से होश नहीं आया है।
विज्ञापन


मजदूर के साथ जहर खुरानी, आठ हजार लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें