फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद जन्में बच्चे को फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शुक्रवार को एक गांव के बाहर नाले में पड़े नवजात शिशु के मामले में नया मोड़ आया है। शिशु को जन्म देने वाली किशोरी व उसके पिता ने कोतवाली पहुंचकर गांव के दो लोगों पर कुछ माह पहले दुष्कर्म करने और पेट में बच्चा आने पर उसे धमकाने व प्रसव के बाद नवजात को फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के बाहर नाले के पास नवजात मिला था। आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे जंगली जानवरों ने उसका पैर भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्राम प्रधान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और नवजात को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।

शनिवार को नवजात को जन्म देने वाली किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंच पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री करीब नौ माह पहले खेतों में लकड़ी लेने गई थी। आरोप लगाया वहां गांव के दो लोगों ने डराकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बना लिया था। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


शिकायत पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री को प्रसव पीड़ा हुई। इसकी जानकारी पर पहुंचे आरोपी ने नवजात को जबरन छीनकर हत्या करने के इरादे से उसे झाड़ियों में फेंक दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जन्म देने वाली मां व उसके पिता ने थाने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें