फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। शनिवार को वह थाने पहुंची और पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन



असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि गांव में रहने वाले एक युवक ने शादी करने का झांसा दिया था। उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया। छह माह पूर्व आरोपी युवक नौकरी करने के लिए विदेश चला गया। उसने युवक के परिजनों से शिकायत की।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद परिजनों ने उस पर दबाव डाला। आरोपी युवक ने विदेश से फोन कर उसे धमकी दी कि वह उसके परिजनों से दूर रहे। इस बीच 2 जनवरी को आरोपी युवक के परिजनों ने उसकी झोपड़ी में आग भी लगा दी। पीड़िता ने इसकी तहरीर भी पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि उन्हें पहला शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-असोहा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें