सरीला। जरिया के पहरा गांव में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग लगने से निजी नलकूप पर बना मकान व सामान जल गया। पहरा निवासी मानिकचंद्र पुत्र मोती लाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपने खेतों पर निजी नलकूप लगवाए है, जिसमें विद्युत कनेक्शन है।
वहीं पर एक खपरैल मकान भी बना हुआ है। बुधवार रात शार्ट सर्किट की चिंगारी से मकान में आग लग गई। वह खेतों पर ही सपरिवार रहकर किसानी करता है। घटना के समय मकान के अंदर लेटे उसके बच्चे बच गए है। मानिकचंद्र ने आग से पचास हजार का नुकसान होने की बात कही है। ब्यूरो