फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पुलिस पकड़ से दूर रहे हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धनेशपुर गांव में सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस दूसरे दिन भी घटना में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे लोगों ने धनेशपुर गांव के पास सड़क के किनारे औंधे मुंह पड़े एक युवक का शव देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस लोगों की मदद से शव को किनारे से उठवा कर सड़क पर ला कर मृतक की पहचान की थी। युवक की पहचान धनेशपुर निवासी जयनाथ राजभर के पुत्र हरिकेश राजभर (38) के रूप में की थी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए थे और दहाड़े मार कर चीख-पुकार करने लगे थे। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान भी थे। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी साइकिल और मोबाइल भी मिली थी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई रामप्रकाश राजभर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि हरिकेश की मौत किन कारणों से हुई है। फिर भी आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास लगातार जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें