अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उधार लिए रुपयों को बहन को वापस करते समय किसी बात से नाराज चाचा ने लाठी से हमला कर भतीजे को घायल कर दिया। घायल भतीजे ने चाचा पर 20 हजार हजार रुपये छीनने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने चाचा व भतीजे को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली के चंदुलीतीर गांव निवासी रामबाबू (35) ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए बहन रानी निवासी हरेहटा से 18 हजार रुपये उधार लिए थे। रक्षाबंधन में बहन रानी मायके आई थी। बुधवार को वह बहन से लिए उधारी के रुपये लौटा रहा था। तभी चाचा जयराम ने लाठी से हमला बोल दिया। सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। चाचा ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
कोतवाली पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर समझौते का प्रयास कर रही है। कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कोतवाली आए हैं। जांच की जा रही है।
लाठी से हमला कर भतीजे को किया घायल
घायल भतीजे ने चाचा पर 20 हजार रुपये छीनने का लगाया आरोप