फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे को लेकर मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हुए।
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 ने एक पक्ष के लोगों को मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल तीन लोग सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है।

इमलिया गांव में सड़क किनारे स्थित एक प्लाट पर दो पक्ष अपना हक जता रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। बुधवार दोपहर प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ा तो पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर हिदायत देकर चली गई। लेकिन रात करीब आठ बजे फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


एक पक्ष के सुनील व छोटे कुशवाहा ने थाना मुस्करा में दी तहरीर मेें बताया कि उनके प्लाट पर कब्जा करने को लेकर बुधवार शाम गोविंद द्विवेदी, अंकुर द्विवेदी, राजू यादव उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए राइफल व तमंचे से फायर किए।

इस घटना में छोटे कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सुनील, अनिल, बृजेंद्र, राजेश, मनीषा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार मारपीट में दूसरे पक्ष के गोविंद द्विवेदी, अंकुर और राजू यादव को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया है।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद चोटें गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दूसरे पक्ष की अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इमलिया गांव में हुआ विवाद, दोनों पक्ष से नौ लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें