फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से मांगी दस लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता से व्हाट्स एप पर कुछ लोगों ने मैसेज कर दस लाख रुपये मांगे हैं। ने देने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। मनोज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 1.44 बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्स एप पर मैसेज आया। मैसेज में तीन दिन में दस लाख रुपये की मांग की गई। रूपये न देने पर परिवार के लोगों को एक एक कर जान से मारने की धमकी दी गई है। मनोज ने बताया कि रात को उसी समय उनके नंबर पर वीडियो काल की गई।

जब उन्होंने आने वाले मोबाइल नंबर पर फोन किया तो नंबर अमेरिका के कैलिफोर्निया के मैनहट्टन शहर का पता चला। बताया कि यह धमकी अली बुदेश युवक के नाम से दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आदि के लिए शासन से शिकायत करते रहे। कुछ दिन पहले नगर पालिका परिषद में तालाब घोटाले की जांच करने पर भी कुछ ठेकेदारों द्वारा उन्हें धमकाया गया था।

अपराधियों के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धरना प्रदर्शन और दबाव बना कर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें कुछ लोग जेल जा चुके है और कुछ खुले में घूम रहे है। आरोप लगाया कि उनमें से किसी के द्वारा भी धमकाने का प्रयास किया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर उनको और उनके परिवार को सुरक्षा के लिए मांग की है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


.भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से मांगे दस लाख
रुपये न मिलने पर दी परिवार को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें