फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन पर खड़े 50 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस ने जिला मुख्यालय हमीरपुर में नो पार्किंग जोन में खड़े चार दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस ने गांधी चौक हमीरपुर से लेकर करीब एक किलोमीटर दूर भोटा चौक तक मंगलवार को बेलगाम वाहन चालकों के खिलाफ एक अभियान चलाकर कार्रवाई की। वाहनों को बेतरतीब खड़ा करने से शहर में आए दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर त्योहारी सीजन में जगह-जगह दुकानों के बाहर वाहनों के खड़े रहने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इसकी कई बार शिकायत पुलिस में की गई।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने सदर पुलिस थाना की टीम को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को एक अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन में खड़े 50 वाहनों के चालान किए गए। शहरवासियों अशोक शर्मा, विवेक सूद, राहुल कुमार, तेजेंद्र सिंह ठाकुर और अनिरुद्ध पठानिया ने जिला पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस को करीब एक हफ्ता लगातार इस तरह की कार्रवाई अन्य भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में भी करनी चाहिए, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।
उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा के लिए नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अब भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई करेगी, ताकि शहर में लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें