फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब राशन देने पर कार्ड धारकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के छोटी बाजार में कलावती के नाम राशन की दुकान है। सात जून की शाम को कलावती अपने पुत्र और भतीजे के सहयोग से कार्ड धारकों को राशन का वितरण कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोरी अपने भाइयों व अन्य लोगों के साथ आया और कोटेदार पर खराब राशन देने का आरोप लगाकर बदलने के लिए कहा। जिस पर कोटेदार ने कहा कि अभी वह कार्ड धारकों को राशन बांट रही है। बाद में बदल दिया जाएगा। इसी बात से नाराज होकर किशोरी ने अपने भाई सुरेश, महेश तथा एक अन्य के साथ गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इस घटना में विधवा कोटेदार के हाथ में फैक्चर हो गया है। कोटेदार ने चारों के खिलाफ देर शाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए भर्ती कराया। अचानक हुई इस घटना से कार्ड धारकों को शनिवार के दिन राशन नहीं मिल सका। कोटेदार ने बताया कि राशन खराब नहीं था। गेहूं में कुछ मात्रा में जौ शामिल था। जिसे आरोपी खराब बता रहे थे। इसके बाद भी वह बदलने के लिए तैयार थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें