भरुआसुमेरपुर। सोमवार की देर रात आग लगने से जलकर खाक हुई सब्जी मंडी में पुन: स्थापित होने के लिए दुकानदारों ने जद्दोजहद शुरू कर दी है। कुछ सब्जी व्यापारियों ने तिरपाल व मोमिया डालकर दोबारा कारोबार शुरू कर दिया है। तो कुछ लोग टीन टप्पर बनाने में जुट गए हैं। मंगलवार की देर शाम बसपा प्रत्याशी दिलीप कुमार सिंह पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
सोमवार की रात 11 बजे कस्बे की सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई थी। इस आग में 35 दुकानदारों का सामान जलकर खाक हो गया था। मंगलवार को सुबह राजस्व विभाग की टीम ने करीब 60 लाख रुपये क्षति होने का आकलन लगाकर रिपोर्ट भेजी है। सब्जी मंडी में भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर मंगलवार को देर शाम बसपा प्रत्याशी दिलीप सिंह ने पीड़ित व्यापारियों ने मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही यथा संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं दुकानदार पुन: स्थापित होने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है। ज्यादातर दुकानदार टीन, टप्पर, तिरपाल आदि लगाकर दुकाने बनाने में जुट गए है। सब्जी मंडी में आग लगने से सब्जी लेने वालों को भी समस्याओं से जूझना पड़ा।
अग्नि पीड़ित दुकानदार पुन: दुकानें स्थापित करने में जुटे
-बसपा प्रत्याशी ने दुकानदारों से मिलकर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया