फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते का दबाव बनाकर धमका रहा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में दो युवकाें ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहा दूसरा आरोपी किशोरी के परिजनों को धमकाकर समझौते का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


एक गांव में किशोरी पांच अक्तूबर को घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र का युवक राजन कुशवाहा व अंकित कुशवाहा उसके घर में घुस आए और उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जान की धमकी देकर भाग निकले।

आरोपियों की धमकी से डरी किशोरी व उसके परिजन दो दिन तक शिकायत करने थाने नहीं गए। बाद में हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे और दोनों युवकाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर राजन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरा आरोपी फरार है। वह समझौते के लिए किशोरी के परिजनों को धमका रहा है। एसओ गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें