फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान से 42 क्विंटल सरिया ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत गांव कड़ोहता में हार्डवेयर की दुकान के बाहर से चोरों ने 42 क्विंटल सरिया चोरी कर लिया है। सरिया की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार क्रांति राम निवासी कड़ोहता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी हार्डवेयर की दुकान के बाहर से 42 क्विंटल सरिया मंगलवार रात चोरों ने चुरा लिया। हालांकि दुकान के साथ ही उसका मकान है, लेकिन इतने शातिर तरीके से चोरी की गई है कि क्रांति राम और उसके परिवार को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह क्रांति राम दुकान की तरफ आया तो सरिया गायब देखकर दंग रह गया। इसकी शिकायत उसने पुलिस चौकी में की। उधर, डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अज्ञात चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें