फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सेंध लगाकर 15 बोरा तिल चुराया

Sat, 25 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गोदाम की दीवार में लगाई सेंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति की दुकान पर बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर 15 बोरा तिल चुरा लिया। शुक्रवार को जब दुकानदार ने गोदाम खोला तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में पियूष ट्रेडर्स के मालिक बृजेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र काशी प्रसाद की गल्ला मंडी में 36 नंबर दुकान है। पीड़ित बृजेंद्र ने बताया कि दुकान में तिल रखी हुई थी। बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने गोदाम पर माल देखने के लिए गए और दुकान के अंदर से तिल से भरे बोरे गायब मिले।

बताया कि चोर दीवार में सेंधमारी कर तिल चुरा ले गए हैं। गल्ला आढ़ती बृजेंद्र ने बताया कि चोरों ने करीब 15 बोरा तिल चोरी की है। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। चोरी की इस घटना से गल्ला मंडी के आढ़तियों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें