मौदहा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं सात लोग घायल हो गए। परछछ गांव निवासी ट्रक चालक गया प्रसाद (40), क्लीनर ब्रजेश (30) व नारायण (23) निवासी मसगवां रविवार सुबह कबरई से गिट्टी भरकर कानपुर की ओर जा रहा था। तभी मवईया गांव के निकट ट्रक का टायर फटने से पलट गया। जिससे ट्रक में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों व ट्रक मालिक की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीन घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना में झांसी जनपद निवासी बाइक सवार धीरज तिवारी (28) व उसका भाई अकुंश तिवारी (16) तथा अनमोल (15) रिश्तेदारी में टीहर गांव जा रहे थे। तभी शनिवार की रात करीब नौ बजे किसी बाइक की भिड़ंत में घायल हो गए। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीसरी घटना में कस्बे के मराठीपुरा निवासी रामकृष्ण त्रिपाठी (70) तहसील के पास मुख्य मार्ग में किसी साधन के इंतजार में खडे़ थे। तभी बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो