मौदहा (हमीरपुर)। स्टेशन मार्ग गड़हना बाजार में चोर बुधवार रात दो दुकानों में नकब लगाकर हजारों का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। एक दुकान में तो चोरी की यह नौवीं घटना है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
मुख्य मार्ग स्थित गड़हना बाजार की प्रिया गारमेंट्स में दुकान के पीछे से चोर नकब लगाकर घुसे। यहां रखे जींस, पैंट, बाबा शूट व अन्य कपड़े समेटकर ले गए। दुकानदार उमेश शिवहरे ने बताया करीब 60 से 70 हजार रुपये का सामान चोर ले गए हैं। बताया इससे पूर्व उसके यहां आठ बार और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
हर बार उसने कोतवाली में तहरीर दी और अब यह नौवीं चोरी है। जिसकी तहरीर कोतवाली में दी है। इसी दुकान से सटी प्रदीप कुमार ओमर की किराने की दुकान में दीवार तोड़कर चोर उसका 35-40 हजार रुपये से अधिक का सामान व 20 हजार की नगदी ले गए। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
चोर दुकान से कपड़े व नगदी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो